Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

2026 में India की foreign policy एक clear और practical strategy पर चल रही है। Narendra Modi की सरकार का इस बार मुख्य फोकस है
“Global decisions में अपने national interest को सबसे ऊपर रखना”
चाहे वह United States के साथ partnership हो, Russia के साथ cooperation हो या Israel के साथ defence ties भारत हर रिश्ते को अपने फायदे के हिसाब से देख रहा है।
तेजी से बदलती हुई world politics में भारत किसी एक group का हिस्सा बनने के बजाय balanced (संतुलित) policy follow कर रहा है।
Experts इसे “Strategic Autonomy” कहते हैं। इसका साफ मतलब है कि India अपनी independent foreign policy बनाए रखेगा और जरूरत के हिसाब से हर देश के साथ सहयोग करेगा, लेकिन अंतिम फैसला हमेशा भारत के राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

India का सबसे बड़ा फोकस अपने national security और defence system को पहले से अधिक मजबूत बनाना है, खासकर बढ़ती हुई geopolitical परेशानियों के कारण। China के साथ सीमा तनाव और regional instability सबसे बड़ी चिंता है, जिसने भारत को multi-layered security रणनीति अपनाने पर मजबूर किया है। फिर भी भारत एक स्मार्ट और संतुलित दृष्टिकोण अपना रहा है, जिसमें हर शक्तिशाली देश के साथ defence साझेदारी को जोड़ा जा रहा है।
Russia India को सबसे अच्छे military equipment , advanced weapon system और सबसे सस्ता oil प्रदान करता है, जो लंबे समय की defence तैयारी के लिए जरूरी है। साथ ही Israel भी India का एक high-tech defence partner बन चुका है, जिसकी वजह से Drones ,missile defence system , surveillance technology और cyber security में मदद मिलती है जो modern warfare के लिए आवश्यक tools हैं।
दूसरी तरफ United States के साथ साझेदारी में joint military exercise , खुफिया जानकारी साझा करना और indo – pacific क्षेत्र में रणनीतिक समर्थन मिलता है, जिसकी वजह से India, China के प्रभाव को balance कर पाता है। यही तीनों शक्तिशाली देश India की सुरक्षा रणनीति में अपना-अपना महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं, और इन सभी को मिलाकर India एक मजबूत, flexible और भविष्य के लिए तैयार defence system बना रहा है।
2026 में India और Israel के बीच defence और Technology partnership काफी हद तक एक मजबूत गठबंधन बन चुकी है। Israel , जिसे दुनिया के Top 5 defence innovators में गिना जाता है, भारत का महत्वपूर्ण सहयोगी है।
Israel की मदद से India को advanced missile defence system , combat Drones, surveillance , cyber security solutions और agriculture technologies में सहयोग मिलता है, जिससे India की military strength, internal security or food security बड़ा फायदा हुआ है।
Israel ने India के साथ मिलकर Barak-8 (MR-SAM / LR-SAM) advance air defence Missile system विकसित की है, जो नौसेना के जहाजों और वायुसेना के एयर बेस को दुश्मन के विमान, missile और Drones से सुरक्षा प्रदान करती है। साथ ही SPYDER air defence system कम दूरी के खतरों को इंटरसेप्ट करने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है।
Israel ने Drone Technology में भी India का साथ दिया है, जहां Heron और Searcher surveillance Drones सीमा निगरानी और टोही (reconnaissance) missions में महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी प्रदान करते हैं, जबकि Heron TP जैसे advance combat drones भविष्य की युद्ध क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
खासकर India की Northern और Western सीमाओं पर, cyber security sector में Israel anti Hacking system , महत्वपूर्ण अवसंरचना (critical infrastructure) की सुरक्षा उपकरण, intelligence software और आतंकवाद-रोधी निगरानी तकनीकों में भी मदद करता है, जो digital warfare के दौर में बेहद महत्वपूर्ण बन चुके हैं India और Israel की यह साझेदारी सिर्फ weapon supply तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें खुफिया जानकारी साझा करना, joint development project और आपातकालीन रक्षा सहयोग भी शामिल हैं 2026 में Israel और India एक भरोसेमंद high-tech defence और नवाचार (innovation) साझेदार बन चुके हैं।
Russia और India की दोस्ती शीत युद्ध (Cold War) के समय से ही बहुत मजबूत रही है, और 2026 में भी रूस भारत के लिए energy security और military strength का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। Western sanctions के बाद जब रूस ने रियायती दर (discount rate) पर अपना तेल बेचना शुरू किया, तो भारत ने अपनी economic को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर रूस से कच्चे तेल (crude oil) का आयात शुरू किया। इससे भारत को महंगाई (inflation) नियंत्रित करने में मदद मिली, और इस साझेदारी के कारण रूस भारत के लिए सबसे सस्ता तेल आपूर्ति करने वाला प्रमुख स्रोत बन गया।
Russia ने India के defence sector में भी बहुत महत्वपूर्ण मदद की है, खासकर भारतीय सेना के लिए — जैसे S-400 air defence system , Sukhoi Su-30MKI फाइटर जेट, MiG-29 विमान, T-90 टैंक और परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी (nuclear powered submarine) लीज़ सहयोग , साथ ही परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी दोनों देश लंबे समय से साथ हैं। Russia की सबसे बड़ी मदद Kudankulam Nuclear Power Plant के रिएक्टर विकसित करने में रही है, जिसने भारत की स्वच्छ ऊर्जा (clean energy) क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह साझेदारी दिखाती है कि Russia, India के लिए सिर्फ एक defence supplier नहीं, बल्कि energy military और रणनीतिक संतुलन का long term साथी है। इन सभी कारणों से india Global pressure के बावजूद रूस के साथ loan term की साझेदारी बनाए रखता है, जिससे वह अपनी economy, सुरक्षा और ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित कर पाता है।
2026 में United States और India के संबंध Global geopolitics में एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। इन दोनों देशों की साझेदारी का मुख्य उद्देश्य economic growth , advanced technology or indo-pacific region में संतुलन बनाए रखना है।
India और United States दोनों के लिए China के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों देश चीन की बढ़ती सैन्य और economic dominance का मुकाबला करना चाहते हैं, खासकर South China Sea क्षेत्र में।
trade or Technology Sector में अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा साझेदार बनता जा रहा है। अमेरिका semiconductor technology, space cooperation, artificial intelligence, or defence manufacturing mi high-tech क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग कर रहा है इसी वजह से भविष्य में भारत Global economic में एक मजबूत स्थिति हासिल कर सकता है। इंडो-पैसिफिक सुरक्षा के नजरिए से भी US India को एक मजबूत साझेदार मानता है। भारत Sea routes ki safety , मुक्त व्यापार कॉरिडोर और क्षेत्रीय शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इसीलिए India और United States के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास (joint military exercises) आयोजित किए जाते हैं। अमेरिका, भारत को एक उभरती हुई बड़ी शक्ति (emerging major power) और लोकतांत्रिक सहयोगी के रूप में देखता है वहीं भारत भी अमेरिका के साथ संबंध मजबूत करके अपनी economic growth ,Technological advancement or global influence को बढ़ाना चाहता है बिना अपनी स्वतंत्र विदेश नीति (independent foreign policy) से समझौता किए।
2026 में India की foreign policy का फॉर्मूला एकदम स्पष्ट और व्यावहारिक है “Multi-Alignment Strategy”। इसमें भारत न तो West camp का हिस्सा बनना चाहता है और न ही East camp का। भारत हर फैसला अपने राष्ट्रीय हित, सुरक्षा और आर्थिक विकास को ध्यान में रखकर लेता है।
भारत एक स्वतंत्र रास्ता चुन रहा है सबके साथ भी, लेकिन किसी पर निर्भर नहीं।
इस रणनीति के जरिए भारत defence, technology, energy, aur trade जैसे कई क्षेत्रों में अलग-अलग देशों से फायदा उठा सकता है, बिना किसी समझौते के। experts का मानना है कि अगर यह नीति सफलतापूर्वक जारी रही, तो भारत सिर्फ एक regional power नहीं बल्कि एक मजबूत Global partner बन सकता है।