Gold and silver crash in 2026

Gold 30% गिरकर ₹1.35 लाख पर, Silver 50% से ज्यादा लुढ़की – क्या डिप में खरीदारी का सही समय है?

market ek मुश्किल समय से गुजर रहा है, ऐसे समय में silver aur gold ki तेजी से गिरावट देखने को मिली है, जहां आज gold में लगभग 30% की गिरावट देखने को मिली है (₹1.35 लाख), वहीं दूसरी ओर silver भी 50% नीचे आ चुका है।

एक बड़ा सवाल investors के लिए;
क्या यही सही समय है खरीदने का या थोड़ा सावधान रहें?

आज हम इसे विस्तार से समझेंगे

Gold aur silver की कीमत क्यों गिर रही है?
क्या यह गिरावट आगे भी चलती रहेगी?
Experts क्या suggest कर रहे हैं?
Investors के लिए अभी क्या सही है invest करना या फिर wait करना?

गोल्ड और सिल्वर की कीमत क्यों गिर रही है

बुलियन क्रैश के कुछ मुख्य कारण

1. बढ़ता हुआ इंटरेस्ट रेट

गोल्ड और सिल्वर की कीमत का गिरने का एक सबसे बड़ा कारण है ग्लोबल इंटरेस्ट रेट का आसमान छूना, जब सेंट्रल बैंक इंफ्लेशन को काबू करने के लिए इंटरेस्ट रेट को इंक्रीज़ करते हैं, तो इसका सीधा असर इन्वेस्टर्स के मार्केट पर पड़ता है।

कौन-कौन से इफेक्ट है

बढ़ते हुए इंटरेस्ट रेट के साथ-साथ बैंक FD, बॉन्ड्स और दूसरे फिक्स्ड-इनकम इंस्ट्रूमेंट्स पर रिटर्न भी बढ़ जाता है, इससे बिना ज्यादा जोखिम उठाए अच्छा रिटर्न मिलना इन्वेस्टर्स के लिए अच्छा होता है।
ऊपर से गोल्ड और सिल्वर रेगुलर इनकम नहीं देते जैसे इंटरेस्ट या डिविडेंड, इसलिए मार्केट में जब बेहतर रिटर्न देने वाले ऑप्शन होते हैं, तो इस पर ध्यान थोड़ा कम ही जाता है।

जैसे कि

अगर तुम बैंक में FD खुलवाते हो तो बैंक तुम्हें 7–8% इंटरेस्ट देता है मतलब साल के तुम्हें एक्स्ट्रा ₹7000 या ₹8000 मिलेंगे,
पर अगर गोल्ड या सिल्वर को खरीदते हो, तो गोल्ड और सिल्वर तुम्हें कोई फिक्स्ड इनकम नहीं देता, वह तभी तुम्हें प्रॉफिट देगा जब उसका प्राइस बढ़ेगा।

इसलिए इन्वेस्टर्स रिस्क नहीं लेते और ज्यादा रिटर्न के लिए बॉन्ड्स या FD को एक बेहतर ऑप्शन मानते हैं।

इस वजह से जब डिमांड कम हो जाती है और सेल्स बढ़ जाती है, तो गोल्ड और सिल्वर की कीमतें गिर जाती हैं।

2. डॉलर कैसे इफेक्ट करता है गोल्ड और सिल्वर को

गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर सबसे बड़ा असर एक US डॉलर की वजह से भी होता है।
क्योंकि गोल्ड को ग्लोबली US डॉलर में ही ट्रेड किया जाता है।
इस वजह से अगर डॉलर स्ट्रॉन्ग है तो दूसरी कंट्री के लिए गोल्ड हमेशा महंगा ही रहेगा, जैसे कि इंडिया का रुपया कमजोर है डॉलर के मुकाबले तो गोल्ड खरीदने के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसा देना पड़ेगा।

इसे हम ऐसे समझ सकते हैं जैसे पहले $1 = ₹70 था, और अभी $1 = ₹93 है, अगर गोल्ड का प्राइस $1000 है, तो पहले ₹70,000 और अब ₹93,000, इससे पता चलता है कि बिना गोल्ड का प्राइस बढ़े ही वह इंडिया में महंगा हो गया।

इस वजह से ग्लोबल मार्केट में बायर्स गोल्ड कम खरीदते हैं, डिमांड कम हो जाती है और मार्केट में सेलिंग प्राइस इंक्रीज़ हो जाती है और इस वजह से गोल्ड और सिल्वर की प्राइस नीचे गिरने लगती है।

सिंपल भाषा में कहें तो

अगर US डॉलर स्ट्रॉन्ग होता है तो ग्लोबल सिल्वर और गोल्ड भी महंगा होता है, डिमांड कम होती है तो प्राइस अपने आप ही नीचे गिर जाती है।

3. प्रॉफिट बुकिंग

जब इन्वेस्टर किसी एसेट को कम कीमत पर खरीद लेते हैं और उसकी कीमत आगे जाकर बढ़ जाती है तो उससे अपना अच्छा खासा मुनाफा कमाने के लिए उसे बेच देते हैं।

पर सवाल यह है कि गोल्ड के मामले में यह कैसे हुआ?

जब बहुत सारे इन्वेस्टर ने गोल्ड को उसकी कम कीमत के हिसाब से उसे खरीदा, और आगे जाकर जब गोल्ड की कीमत और बढ़ी, तो बहुत सारे इन्वेस्टर ने अपना मुनाफा कमाने के लिए उसे बेच दिया,
नतीजा यह निकला कि बाजार में उसकी सेल्स बढ़ गई और साथ ही साथ सप्लाई भी।

इस खेल को कहा जाता है डिमांड और सप्लाई
जब सप्लाई डिमांड से ज्यादा हो जाती है तो कीमत अपने आप नीचे आ जाती है।

4. रिड्यूस्ड सेफ-हेवन डिमांड

गोल्ड को हमेशा से एक सेफ एसेट माना जाता है, यह एक ऐसा इन्वेस्टमेंट है कि लोग मुसीबत के समय भी अपना पैसा इसमें इन्वेस्ट करना एक बेहतर ऑप्शन समझते हैं।
पर जब दुनिया के हालात ठीक न हों, तो लोग अपना पैसा सेफ रखने के लिए गोल्ड में इन्वेस्ट करते हैं, और जब बाद में दुनिया में सब ठीक होने लग जाता है, सिचुएशन नॉर्मल हो जाती है, इकॉनमी इम्प्रूव हो जाती है और मार्केट बैलेंस और रिस्क-फ्री हो जाता है,
तो तभी इन्वेस्टर्स अपना पैसा गोल्ड से निकाल के म्यूचुअल फंड या दूसरे हाई रिटर्न ऑप्शन में डाल देते हैं।
और इस वजह से गोल्ड की डिमांड कम होने लग जाती है और उसके बाद उसकी कीमत में गिरावट आ जाती है।

5. सिल्वर पर डबल इम्पैक्ट

गोल्ड से ज्यादा नुकसान सिल्वर को झेलना पड़ता है, क्योंकि सिल्वर as a investment के साथ ही साथ इसे इंडस्ट्री में भी यूज किया जाता है, जैसे कि मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल में सिल्वर का ही सबसे ज्यादा यूज होता है,
जब इकॉनमी डगमगाने लग जाती है और इंडस्ट्री भी स्लो हो जाती है तो अपने आप ही सिल्वर की डिमांड कम हो जाती है, ऊपर से इन्वेस्टर्स भी सिल्वर में कम इन्वेस्ट करते हैं तो सिल्वर पर डबल प्रेशर आ जाता है,
और इस वजह से गोल्ड के मुकाबले सिल्वर को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है।

गोल्ड vs सिल्वर ; किसने ज्यादा लॉस लिया ?

गोल्ड और सिल्वर में अगर कंपेयर करें तो सिल्वर को ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां अभी गोल्ड 1.9 लाख से गिरकर 1.35 लाख तक आ पहुंचा है। गोल्ड अपने 30% के डाउनफॉल पर है, और दूसरी ओर सिल्वर अपने 50% से ज्यादा गिर चुका है,
गोल्ड का यही फायदा है कि वो ज्यादा स्टेबल है, और वहीं दूसरी ओर सिल्वर ज्यादा रफ्तार से ऊपर नीचे होता है।

सिंपल भाषा में
गोल्ड में सेफ और स्टेबल इन्वेस्टमेंट है जबकि सिल्वर में प्रॉफिट भी ज्यादा है और नुकसान भी।

क्या गोल्ड और सिल्वर में इन्वेस्ट करना चाहिए ?

इस सवाल का जवाब देना बहुत ही मुश्किल है, सिचुएशन पर डिपेंड करता है कि आप इन्वेस्टमेंट गोल्ड में कर सकते हैं और कितने टाइम के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं।

अगर आप लंबे समय के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हो और थोड़ा रिस्क ले सकते हो तो ये एक अच्छे ऑपर्च्युनिटी है, और अगर आप शॉर्ट टर्म के लिए प्रॉफिट चाहते हो और रिस्क कम लेना चाहते हो तो वेट करना एक बेहतर ऑप्शन है।

एक्सपर्ट स्ट्रैटेजी: बुलियन में स्मार्ट इन्वेस्टमेंट कैसे करें

गोल्ड और सिल्वर में इन्वेस्टमेंट करने का सही समय है एक अच्छी स्मार्ट स्ट्रैटेजी को फॉलो करना, जिसकी वजह से रिस्क कम रहे और रिटर्न भी बेहतर मिले।
सबसे पहले कभी भी एक बार में बड़ा इन्वेस्टमेंट न करें, धीरे-धीरे छोटे अमाउंट्स में इन्वेस्टमेंट करें, इससे मार्केट टाइमिंग का रिस्क कम हो जाता है।

और सबसे अच्छी बात अगर आप नए हैं तो गोल्ड पर ज्यादा फोकस करना बेहतर ऑप्शन है क्योंकि गोल्ड स्टेबल होता है जबकि सिल्वर तेजी से ऊपर नीचे होता रहता है।

और अगर आप गोल्ड में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो आपको कई तरह के ऑप्शंस मिलते हैं, गोल्ड ETFs या sovereign gold bonds (SGBs) में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, SGBs एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है क्योंकि इसमें इंटरेस्ट इनकम अच्छा मिलता है स्टोरेज के साथ।

FAQs

Q1: क्या यह गोल्ड में इन्वेस्ट करने का अच्छा समय है?
हाँ, यह लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स के लिए गोल्ड में इन्वेस्ट करने का अच्छा समय है। हालांकि, लंप सम में इन्वेस्ट करने के बजाय छोटे-छोटे अमाउंट में इन्वेस्ट करना बेहतर है।

Q2: सिल्वर की कीमत गोल्ड से ज्यादा क्यों गिर रही है?
इसका कारण यह है कि सिल्वर की कीमत इंडस्ट्रियल यूसेज पर आधारित होती है, जो स्लो इकॉनमी में कम हो जाता है।

Q3: क्या गोल्ड की कीमत और गिर सकती है?
हाँ, अगर इंटरेस्ट रेट हाई रहते हैं या ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट्स स्टेबल रहते हैं, तो कीमत और गिर सकती है।

Q4: मुझे अपने पोर्टफोलियो में कितना गोल्ड रखना चाहिए?
एक्सपर्ट्स 5% से 15% तक रखने की सलाह देते हैं।

Q5: क्या 2026 में सिल्वर में इन्वेस्ट करना अच्छा ऑप्शन है?
यह एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इसमें हाई रिटर्न देने की क्षमता है। हालांकि, इसमें गोल्ड की तुलना में ज्यादा रिस्क होता है।

कन्क्लूजन: क्या डिप में बाय करना चाहिए ?

ऐसी सिचुएशन में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें घटी हैं, यह एक तरफ ऑपर्च्युनिटी भी क्रिएट करती है और दूसरी तरफ रिस्क भी बढ़ाती है,

गोल्ड 30% गिरा है और सिल्वर 50% यह एक अच्छी ऑपर्च्युनिटी हो सकती है किसी नए स्मार्ट इन्वेस्टर के लिए,

फाइनल टेकअवे
गोल्ड एक ऐसा एसेट है जो लॉन्ग टर्म स्टेबिलिटी ही देता है।
सिल्वर थोड़ा रिस्की है जिसमें हाई रिस्क और हाई रिवॉर्ड इन्वेस्टमेंट है।
और हमेशा धीरे-धीरे और एक स्मार्ट तरीके से इन्वेस्टमेंट करें।

कॉल टू एक्शन (CTA)

गोल्ड या सिल्वर में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं?

  • छोटा शुरू करें, कंसिस्टेंट रहें, और लॉन्ग-टर्म सोचें।

अगर आपको यह गाइड हेल्पफुल लगी:

  • इसे दूसरों के साथ शेयर करें
  • फ्यूचर रेफरेंस के लिए बुकमार्क करें
  • और ऐसे ही फाइनेंस इनसाइट्स के लिए अपडेटेड रहें

navin singh
navin singh
Articles: 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *